केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन पहले बिहार दौरे पर गए थे। जहां उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जयंती के अवसर पर सिताब दियारा में जेडीयू समेत कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा था। शाह के दौरे के बाद अब जेडीयू कोटे के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस पर बयान दिया है और बीजेपी पर खुलकर कई आरोप लगाए है। मंत्री ने अपने बयान में सबसे पहले कहा कि जेपी कभी भी कांग्रेस के विरुद्ध नहीं थे। वो बस तानाशाही एवं सत्ता के दुरुपयोग करने वाली नीति के खिलाफ थे।
जेपी ने की थी इंदिरा गांधी की तारीफ
इसी के साथ मंत्री ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर आज जेपी जीवित होते तो वो भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करते। जेपी ने कई अवसरों पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की सार्वजनिक तौर पर बड़ाई की है। 1971 में भारत-पाक युद्ध के बाद बांग्लादेश की आजादी के बाद उसे विभिन्न देशों से मान्यता दिलाने में अंतर्राष्ट्रीय जनमत बनाने के लिए उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। बीजेपी भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
कांग्रेस के खिलाफ नहीं थे जेपी
वही, मंत्री ने आगे कहा कि बीजेपी का जो कहना है कि जेपी कांग्रेस के खिलाफ थे तो ये बात बिलकुल गलत है। जेपी बस आपातकाल एवं उससे जुड़े विरोध का दमन करने वाली नीतियों के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने आंदोलन भी किया था। वो तानाशाह वाले नीतियों के विरुद्ध थे, ना की कांग्रेस के खिलाफ थे। बीजेपी सिर्फ गलत अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है।
नीतीश कुमार भूले जेपी की राह: अमित शाह
हम आपको बता दें, गृहमंत्री ने बिहार आकर जेपी के जयंती में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि जो लोग जेपी के दिखाए राह पर चले थे, वो अब रास्ता भटक गए है। जेपी ने जिस कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया था, उसके साथ ही आज नीतीश कुमार ने हाथ मिला लिया है। ये लोग जेपी की राह और उनकी बातें भूल गए है।


Download Android App
Download iOS App



