देश के अन्य हिस्सों की तरह बिहार में भी कोरोना महामारी की चैन को तोड़ने के लिए प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में भागलपुर जिले के गोपालपुर क्षेत्र से सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बाहुबली विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि राज्यव्यापी लॉकडाउन के दौरान नवगछिया बाजार से लगे रेलवे स्टेशन के समीप सड़क से गुजरने के लिए गोपालपुर क्षेत्र के बाहुबली जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने जबरन बैरिकेडिंग को हटा दिया और फिर गंतव्य स्थान की ओर प्रस्थान कर गए थे। बाद में पूरे घटना का वीडियो वायरल हो गया था।
सबको रोजगार मिले यह सुनिश्चित करना है, कोई मजदूर काम से वंचित न रहे: सीएम नीतीश
सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में जिला प्रशासन की ओर से मामले की जांच के लिए प्रतिनियुक्त नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी की स्थलीय जांच रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार की देर रात पुलिस ने स्थानीय थाने में बाहुबली जेडीयू विधायक गोपाल मंडल और उसके दो सहयोगियों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 एवं धारा 188,269,270,271/34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।


Download Android App
Download iOS App



