पटना, : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह उम्र में भले बड़े हैं, पर चुनावी राजनीति में भाजपा के प्रदेश मा अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी से जूनियर है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी जी 1999 में बिहार सरकार में मंत्री बन गए थे। जबकि उसके काफी दिनों के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी चुनावी राजनीति में पदार्पण किया।अरविन्द ने कहा है सियासी गलबाजवा दल के हेड मास्टर जितने भी बयान बहादुर बयान दे लेकिन हकीकत यही है की राजनीति में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष जूनियर है।
राजनीतिक बौने दूसरे के कंधे पर बैठकर, जैसे अमरलती पेड़ पर सवार होकर के खुद को हरा भरा समझता है, उसी तरह से दूसरे दलों के कंधों पर सवार होकर के अपने को लंबा महसूस कर रहे हैं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जी।
सिंह ने कहा 17 वर्षों तक भाजपा के कंधों की सवारी करने के बाद अब बिहार को बर्बाद करने वाले चारा चोरों के कंधे पर बैठ कर अपने को हरा भरा महसूस करके लंबे कद के बने हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



