बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने ‘निश्चय पत्र 2020’ के नाम से चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया। जदयू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से निश्चय पत्र 2020 को जारी करते हुए कहा गया है कि पार्टी ‘सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार’ के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सात निश्चय-2 कार्यक्रम को लागू करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करता है।
यह समृद्ध और विकसित बिहार बनाने का एक महत्वपूर्ण कार्यकम साबित होगा। सात निश्चय-2 के तहत युवा शक्ति- बिहार की प्रगती, सशक्त महिला-सक्षम महिला, हर खेत तक सिंचाई का पानी, स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव, स्वच्छ शहर-विकसित शहर, सुलभ सम्पर्कता और सबके लिए अतिरिक्त स्वास्थ्य सुविधा का वादा किया गया है।
जदयू के घोषणा पत्र की शुरुआत में ही कहा गया है कि पार्टी महात्मा गांधी, डॉ. राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, डॉ.भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के विचारों और सिद्धांतों में अपनी आस्था रखता है। पार्टी इन महान नेताओं के विचारों से प्रेरित होकर लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी व्यवस्था की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



