जीतन मांझी ने Rahul Gandhi से किया आग्रह, कहा- ‘नीतीश कुमार से आज के दिन न मिलें’

Summary :

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार सीएम नीतीश कुमार को हर तरीके से घेरने में लगे हैं। बता दें मांझी को लेकर नीतीश कुमार के विवादित बयान के खिलाफ आज मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा धरना पर है। जीतन राम मांझी भी मौन सत्याग्राह पर हैं। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वह आज के दिन वह सीएम नीतीश कुमार से न मिलें। आपको बता दें जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा- “भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार सीएम नीतीश कुमार को हर तरीके से घेरने में लगे हैं। बता दें मांझी को लेकर नीतीश कुमार के विवादित बयान के खिलाफ आज मंगलवार को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा धरना पर है। जीतन राम मांझी भी मौन सत्याग्राह पर हैं। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वह आज के दिन वह सीएम नीतीश कुमार से न मिलें।

आपको बता दें जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा- “भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर शत-शत नमन। राहुल गांधी जी से आग्रह है कि आज के दिन नीतीश कुमार जी से कभी भूल के ना मिलें, नहीं तो वह नेहरू जी की जगह राहुल जी की ही जयंती मनाने लगेंगें।स्व. महावीर चौधरी पुण्यतिथि वाला कांड याद ही होगा?” बाल दिवस पर जीतन राम मांझी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद करते हुए उनकी जयंती पर उन्हें नमन भी किया।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, करीब एक सप्ताह पहले सीएम नीतीश कुमार मंत्री अशोक चौधरी के पिता महावीर चौधरी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे थे।महावीर चौधरी की तस्वीर पर नीतीश कुमार ने फूल चढ़ाए थे। उसके बाद कुछ फूल को नीतीश कुमार ने हंसते हुए अशोक चौधरी पर डाल दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नीतीश कुमार के इस वायरल हुए वीडियो के बाद बीजेपी ने मेमोरी लॉस कहते हुए तंज कसा था एक्स पर बिहार बीजेपी की ओर से लिखा गया- “एक था अच्छा भला आदमी, संगत बदल गई, रंगत बदल गई ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team