बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक जारी है। महागठबंधन में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने खुद को अलग कर लिया है। गुरुवार को पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। चुनाव से पहले राज्य में जुड़ने और टूटने का दौर जारी है।
हम की कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि वह अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं रहेंगे। माना जा रहा है कि जीतन राम मांझी की घर वापसी हो सकती है और एक बार फिर वह जेडीयू के साथ जा सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं कांग्रेसी
बैठक के बाद हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने पत्रकारों को महागठबंधन से अलग होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में निरंतर उपेक्षा और समन्वय समिति की गठन करने की बात नहीं माने जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी और कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है।
गौरतलब है कि मांझी के बार-बार अल्टीमेटम देने के बाद भी महागठबंधन की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया था। चुनाव से पहले ही महागठबंधन में शामिल दलों में किचकिच प्रारंभ हो गई है, जिससे गठबंधन में दरार काफी चौड़ी होती जा रही है।महागठबंधन के नेता अब खुलकर इसके लिए राजद के तानाशाही रवैये को दोष दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



