वर्ल्ड किडनी डे पर पटना के गर्दनीबाग में किडनी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

Summary :

वल्र्ड किडनी डे पर नेस्टिवा हॉस्पीटल के तत्वावधान में पटना के गर्दनीबाग समेत प्रदेश के सभी जिलों में फ्री किडनी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया

पटना:वर्ल्ड किडनी डे पर नेस्टिवा हॉस्पीटल के तत्वावधान में पटना के गर्दनीबाग समेत प्रदेश के सभी जिलों में फ्री किडनी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
डॉ. अंबर खैरा ने कहा कि कैंप के माध्यम से किडनी संबंधित होने वाले रोगों से बचाव के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाना, ब्लड सुगर, हार्ट, ब्लड प्रेशर एवं धु्रमपान का सेवन किडनी कोप्रभावित करता है। 
विभिन्न कारणों से पूरे विश्व में लगभग 850 मिलियन लोग किडनी की बिमारी से ग्रसित हैं। यह सीकेडी मौत का छठा कारण है। वैश्विक स्तर पर प्रतिवर्ष लगभग 1.7 मिलियन लोगों की मौत का कारण एक्यूट किडनी डैमेज।
डॉ.अंबर ने बताया कि जिलों में आयोजित कैंपों से जागरूकता पैदा हुई। इन कैंपों में लगभग 7100 मरीजों का फ्री जांच किया गया जो बड़ी उपलब्धि है। डॉ.अमित चौधरी ने कहा कि समय पर किडनी से संबंधित जानकारी एवं चिकित्सा उपलब्ध होने पर काफी संख्या में मरीजों को राहत पहुंचाई जा सकती है।

Desk Team