पटना : पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के 83वां जन्म दिवस पर प्रदेश भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव में इन्हें स्टार प्रचारक के रूप में पेश कर तोहफा दिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने एनडीए गठबंधन अलग हुए पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार का कुशवाहा समाज एनडीए के साथ है। शकुनी बाबू के रहते किसी भी समाज के नेता को गठबंधन से अलग होने के बाद कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला है। भाजपा कुशवाहा समाज के मान- सम्मान की रक्षा करेगा। बिहार में एनडीए के बढ़ते रथ को कोई रोक नहीं सकता।
उन्होंने राम मंदिर का जिक्र कर कहा कि कांग्रेसी नहीं चाहती है कि राम जन्म भूमि पर राम मंदिर बने। भाजपा राम मंदिर मुद्दे पर कटिबद्ध है। इलाहाबाद कोर्ट ने राम जन्म भूमि पर फैसला दिया है। उक्त भूमि पर स्थापित रामलला की मूर्ति को कोई हटा नहीं सकता है। मंदिर उसी स्थान पर बनेगा। राम मंदिर मुद्दा भाजपा का चुनावी एजेंडा नहीं है यह देश के करोड़ों समाज की भावना है। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम समाज के लोगों से अपील करता हॅू कि जनता की भावनाओं को देखते हुए यह जमीन छोड़ दें।
कांग्रेस केन्द्र सरकार पर झूठा आरोप लगाकर घेरने का षड्यंत्र रच रहा है। राफेल मुद्दे पर झूठ बोलकर सैनिकों के मनोबल एवं जनता को बरगलाना चाहता है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है।
कोर्ट से आ रहे फैसले कांग्रेस के लिए झटका है। राफेल एवं सोहराबुद्दीन मामले पर कांग्रेस बेनकाब हो रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने भारत को विश्व के अग्रणी देशों में लाने का काम किया है। किसानों के प्रति केन्द्र सरकार तत्पर रहते हुए फसल की लागत कम करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए बिहार को छह हजार करोड़ दिया। 31 दिसम्बर, 2019 तक किसानों को सिंचाई के लिए अलग स्थापित कृषि फीडर से बिजली मिलेगी।


Download Android App
Download iOS App



