पटना : दशमेश गुरू श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज की 352वां प्रकाशोत्सव को लेकर तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में ट्रेनों की स्थिति की जानकारी हेतु ऑन लाइन इंर्फोमेंशन सिस्टम की शुरूआत की गयी। इस सिस्टम के तहत अब सिख संगत और देश विदेश से आने वाले श्रद्धालू पटना जंक्शन और पटना साहिब पर से गुजरने वाले ट्रेनों की जानकारी तख्त श्री हरिमंदिर साहिब में हीले सकेंगे।
ट्रेन टीवी लाइव सिस्टम का उदघाटन तख्त श्री हरिमंदिर साहिब प्रबंधक के महासचिव सरदार महेन्द्र पाल सिंह ढिल्लन एवं पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर ने संयुक्त रूपसे किया।
जोड़ा घर के पारा लगे स्कीन से अब ट्रेनों की स्थिति कीजानकारी ले सकेंगे। टीवी सिस्टम लगने से स्थानीय लोगों और सिख संगतों के बीच खुशी की लहर है। मौके पर कमिटी के उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह, सचिव महेन्द्र सिंह छावड़ा, दलजीत सिंह, गुरू प्रसाद, कुलदीप सिंह बग्गा, सरदार त्रिलोक ङ्क्षसह, रेलवे के वरीय टीएसटीइर्अ आर के कुशवाहा, पीके वर्मा समेत अन्य मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



