युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने शाहकुंड प्रखंड के मानीकपुर एवं खैरा गांव के अग्नि पीड़ित किसानों से मुुलाकात कर धान की टाली में लगी आग पर दुख प्रकट कर कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी के उदासीन रवैये के कारण पीड़ित किसानों का लाखों रुपये की धान का फसल जलकर राख हो गया और अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है।
उन्होंने जिलाधिकारी से स्थानीय प्रखंड में प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग कर कहा कि इस अग्निकांड में पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये की क्षति हुई है। जिससे इनके समक्ष भूखमरी की समस्या आ पड़ी है। पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा नहीं मिलने पर किसान आगामी 23 जनवरी से आन्दोलन करेगा।
मुलाकात करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष मेराज आलम, साधु यादव, कन्हैया प्रसाद, शमी कपूर, हिमांशु शेखर, प्रणव कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



