जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे नाराज चल रहे हैं. इस बात पर आज मुहर लग गई. बता दें, दिल्ली में आयोजित JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ललन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया. जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया गया.
ललन सिंह ने रखा प्रस्ताव
JDU के सीनियर नेता केसी त्यागी ने बताया कि ललन सिंह ने नीतीश कुमार को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा.
JDU के कई प्रमुख नेताओं का मानना था कि सीएम नीतीश कुमार को लोकसभा चुनावों से पहले संगठन की कमान संभालनी चाहिए. सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार के साथ हाल में हुई बातचीत में कई नेताओं ने ललन सिंह की नेतृत्व शैली की आलोचना की थी.
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





