केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने को लेकर दी गई अर्जी के बाद लालू यादव इन दिनों भगवान की शरण में पहुंच रहे हैं। RJD अध्यक्ष लालू यादव सोमवार को अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
लालू यादव और उनकी पत्नी को मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाई।यादव और उनकी धर्मपत्नी राबड़ी देवी करीब आधा घंटे तक गर्भ गृह में पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद मंदिर के बाहर निकलने के बाद पत्रकारों ने लालू प्रसाद से बात करने की कोशिश की, लेकिन बिना कुछ बोले वे वहां से चले गए। लालू यादव पहले भी सोनपुर के हरिहरनाथ मंदिर पहुंचते रहे हैं। कुछ ही दिन पहले लालू यादव अपनी पत्नी के साथ गोपालगंज के थावे मंदिर पहुंचे थे और पूजा अर्चना की थी।


Download Android App
Download iOS App



