पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री और अपने धुर विरोधी नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया और महागठबंधन की कमजोर छवि पेश करने के लिए उनकी आलोचना की। नीतीश कुमार ने भविष्यवाणी की थी कि विपक्षी दलों के महागठबंधन का राज्य में कोई भविष्य नहीं है। चारा घोटाले से जुड़े कई मामलों में रांची की जेल में सजा काट रहे लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार द्वारा इस सप्ताह की शुरूआत में की गयी टिप्पणी पर मुख्यमंत्री को आड़े हाथ लिया ।
लालू ने ट्वीट किया, ‘‘जो आदमी महागठबंधन द्वारा हासिल गए गए जनता के वोटों की बदौलत कुर्सी पर बैठा है, वह गठबंधन के भविष्य को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं ।’’ लालू इस समय झारखंड में एक अस्पताल में हैं और अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिए अपने विचार साझा करते हैं । उनके ट्वीटर हैंडल को उनके करीबी लोग संचालित करते हैं ।


Download Android App
Download iOS App



