आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव कि फिर एक बार मुश्किलें बढ़ गयी है। Land For Job जमीन के बदले नौकरी मामले में ED ने 19 मार्च को पूछताछ करने के लिए समन भेज दिया है साथ ही परिवार के सदस्यों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। माना जा रहा है कि उनके बयानों को धन शोधन निवारण अधिनियम के अंदर दर्ज किया जाएगा।
परिवार के सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज
ED ने पिछले साल लालू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की थी। इस चार्जशीट में उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के साथ साथ अन्य लोगों का भी नाम शामिल है। बता दें कि 11 मार्च को ED ने तेजप्रताप और हेमा से भी पूछताछ कि थी। जिसमे तेज़ प्रताप और हेमा को 50 हज़ार के जमानत पत्र से जमानत मिल गयी थी। अब ED ने लालू को पूछताछ के लिए बुला लिया है।
क्या है यह मामला ?
जमीन के बदले नौकरी के मामले ने CBI ने लालू के साथ 78 लोगो के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। उस चार्जशीट के हिसाब से 2004 से लेकर 2009 के बीच रेलवे मंत्री रहे लालू ने रेलवे ग्रुप-डी के उमीद्वारो से उनकी नौकरी के बदले में उनसे उनकी जमीन और संपत्ति लिखवाई थी। इस घोटाले में मुंबई, जयपुर, जबलपुर , कोलकाता और हाजीरपुर जेसे कई रेलवे स्टेशन शामिल थे। इस मामले में लालू के परिवार से भी 5 लोग शामिल है जिनमे उनकी पत्नी राबड़ी देवी, लालू प्रसाद, तेज़ प्रताप, हेमा यादव और मीसा भारती शामिल है। बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने प्रशासन अधिकारी और उस समय के रेलवे बोर्ड के सदस्यों के खिलाफ भी चार्जशीट दर्ज करने कि अनुमति मांगी थी।


Download Android App
Download iOS App





