लालू के विधायक की मुश्किलें बढ़ी, अचानक रेड के लिए आवास पर पहुंची पुलिस, मचा हड़कंप

Summary :

विधायक के घर अचानक पुलिस का छापा, बढ़ी मुश्किलें

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद विधायक रीतलाल यादव के आवास पर पुलिस की रेड से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने रंगदारी के एक मामले में शिकायत के बाद यह कार्रवाई की है। रीतलाल यादव के खिलाफ 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, जबरन वसूली और अपहरण जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में पहले से सियासी गलियारों में अलग-अलग रंग देखने के लिए मिल रहा हैं। आज राजधानी पटना में जनसुराज की तरफ से प्रशांत किशोर सभा कर रहे थे। इतना ही नहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से कन्हैया कुमार पदयात्रा कर रहे थे। जिस दौरान पटना में काफी बवाल देखने को मिला। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की। वहीं दूसरी तरफ राजद विधायक रीतलाल यादव के घर पर पुलिस रेड के लिए पहुंची, जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।

सरकारी आवास पर छापेमारी

यह छापेमारी उनके दानापुर स्थित आवास पर की गई, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस छापेमारी से आरजेडी में काफी नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि रंगदारी से जुड़े एक मामले में उनके खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह छापेमारी की गई है। पुलिस का यह भी कहना है कि रीतलाल यादव के खिलाफ 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, जबरन वसूली और अपहरण जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

दानापुर से विधायक

खबर यह भी है कि राजद बाहुबली नेता का नाम अक्सर विवादों और आपराधिक मामलों से जुड़ा रहा है। साल 2003 में बीजेपी नेता की हत्या के मामले में भी उनका नाम चर्चा में आया था। इसके बाद रीतलाल को इस मामले में सजा के तौर पर जेल में रहना पड़ा। जेल में रहते हुए भी राजद नेता ने एमएलसी का चुनाव लड़े थे, जिसमें उनकी जीत हुई थी। साल 2020 में वो दानापुर से चुनाव लड़े और विधायक चुने गए।

हिरासत में Kanhaiya Kumar, पदयात्रा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पटना में बवाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।