भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिले विकासशील स्वराज पार्टी के नेता

Summary :

पटना 15 जून लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर नवगठित विकासशील स्वराज पार्टी के नेताओं ने भी कमर कस ली है।

पटना 15 जून लोकसभा चुनाव  की तैयारियों  को लेकर  नवगठित विकासशील स्वराज पार्टी के नेताओं ने  भी कमर कस ली है।  इसी संदर्भ में आज नई दिल्ली में भाजपा  बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी  से विकासशील स्वराज पार्टी के  नेताओं ने मुलाकात की। विकासशील स्वराज पार्टी  के राष्ट्रीय  अध्यक्ष मुकेश निषाद ने कहा कि आगामी  लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी से सकारात्मक बातचीत हुई। भाजपा बिहार  प्रदेशअध्यक्ष सम्राट चौधरी से मिलने श्री निषाद के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रेम चौधरी,  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रवेश साहनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन  कुमार भी पहुंचे। मालूम हो कि नई  दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय   कार्यकारिणी की बैठक चल रही है।  नवगठित विकासशील स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने बताया कि उनकी पार्टी का नजरिया बिल्कुल साफ है, निषाद समाज के वोट बैंक का इस्तेमाल अबतक उनलोगों ने किया है, जो निजी हित में समाज के राजनीतिक अधिकार का उपयोग करते रहे हैं। निषाद समाज के एक एक वोट का प्रयोग राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि माननेवाली पार्टी भाजपा के पक्ष में होगा। उन्होंने कहा कि हाल में ही पार्टी का संगठन विस्तार किया गया है और राज्य भर में अपनी ताकत को एकजुट करने के लिए  पार्टी का अभियान जारी है।

Desk Team