Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लग गई है। इस बात को इस तरह से देख सकते हैं कि अगले सप्ताह से बिहार में बीजेपी के बड़े-बड़े नेताओं का ताबड़तोड़ दौरा शुरू होगा। इसकी शुरूआत 30 जनवरी को होनेवाली है। 30 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4 फरवरी को बेतिया के सुगौली में प्रधानमंत्री मोदी का दौरा प्रस्तावित है। पीएम मोदी इस जगह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Highlights
- 4 फरवरी को बिहार जाएंगे पीएम मोदी
- पीएम मोदी जनसभा को करेंगे संबोधित
- इस दिन तय किया गया था प्रधानमंत्री का दौरा
- चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले 10 बड़ी रैली
इस दिन तय किया गया था प्रधानमंत्री का दौरा
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर कई अटकले लग रहे थे। वहीं, 13 जनवरी और फिर 27 जनवरी की तिथि तय की गई थी, लेकिन कई कारणों से पीएम मोदी के ये दौरा स्थगित कर दिया गया था। दरअसल, प्रधानमंत्री बिहार के इस दौरे में कई बड़े परियोजनाओं की सौगात दे सकते हैं। इस दौरान अरबों रुपये की योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है।
चुनाव अधिसूचना जारी होने से पहले 10 बड़ी रैली
पश्चिम चंपारण और कटिहार दोनों जिलों में होने वाले कार्यक्रम में उस लोकसभा क्षेत्रों के लोगों और कार्यकर्ता के अलावा पार्टी कार्यकर्ता और नेता भी शामिल होंगे। इसके साथ ही पार्टी नेताओं की मानें 25 जनवरी से लेकर चुनाव अधिसूचना जारी होने तक 10 बड़ी रैली करने जा रही है। इन रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह के साथ गृहमंत्री अमित शाह और कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



