Lok Sabha Election 2024:: सोशल मीडिया के जरिये भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। अब यह सीट उपेंद्र कुशवाहा के लिए फसती नज़र आ रही है। आपको बता दें कि इस सीट से एनडीए ने अपने सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा को मैदान में उतारा है।
Highlights:
- भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने बिहार के काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है
- इस सीट से एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को उतारा है
- बिहार के रोहतास जिले में पड़ता है यह लोकसभा सीट
कौन कौन है इस सीट से मैदान में…
बिहार के रोहतास जिले में पड़ने वाला यह लोकसभा सीट इस समय चर्चा का विषय बन गया है बीते दिनों पहले ही पवन सिंह के ऐलान के बाद से यहाँ की सियासत उबाल मारने लगी हैं। आपको बता दें कि काराकाट पवन सिंह के गृह जिला आरा से सटा हुआ इलाका है और इस सीट से एनडीए ने उपेंद्र कुशवाहा को उतारा है वहीँ महागठबंधन से कम्युनिस्ट पार्टी से राजा राम सिंह को मैदान में उतारा है। विपक्षी पार्टी के दोनों उम्मीदवार एक ही जाति से आते है
यह भी पढ़ें .. RJD के प्रदेश उपाध्यक्ष वृशिण पटेल ने दिया इस्तीफा
क्या है इस सीट का सियासी समीकरण…(Lok Sabha Election 2024)
काराकाट लोकसभा की सियासी और जातिगत समीकरण की बात करें तो यह सीट कई मायने में पवन सिंह के लड़ने पर एनडीए को नुकसान पंहुचा सकती हैं। काराकाट के जातिगत समीकरण की बात करें यहाँ यादव लगभग 3 लाख के आस पास है वहीँ कुशवाहा और कुर्मी ढाई लाख हैं राजपूतों की संख्या 2 लाख मुश्लिम 1.5 लाख वहीँ ब्राह्मण 80 हज़ार के करीब हैं। बात एनडीए की करें या फिर महागठबंधन दोनों ने हिन् कुशवाहा उम्मीदार उतारा है अब अगर पवन सिंह को राजपूतो का वोट मिलता है तो इससे सीधा नुकसान एनडीए को हो सकता है। हालाकि अभी पवन सिंह ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि वो किसी दाल से चुनाव लड़ेंगे या फिर निर्दलीय लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में इस सीट का सियासी उबाल बहुत देखने को मिलेगा।


Download Android App
Download iOS App







