Loksabha Election 2024: लोजपा से सांसद रहे अरुण कुमार हुए BSP में हुए शामिल
Highlight:
- बिहार में लोजपा को लगा एक और झटका
- लोजपा के कद्दावर नेता और जहानाबाद पूर्व सांसद रहे अरुण कुमार ने थामा बसपा का दामन
Patna: बहुजन समाज पार्टी बिहार प्रदेश के पटना कार्यालय में बसपा के केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामजी गौतम जी एवं केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी डॉ लाल जी मेधंकर जी के समक्ष दो बार के पूर्व सांसद अरूण कुमार जी (जहानाबाद संसदीय क्षेत्र) और कई बार के पूर्व सांसद और विधायक मंजयलाल के बेटे पूर्व एम.एल.सी. डॉ अजय कुमार अलमस्त जी ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र. की नीतियों से प्रभावित होकर आज बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
‘बिहार में BSP मजबूत होगी’ – अरुण कुमार
सांसद जी ने दोनों लोगों का बसपा परिवार में स्वागत और अभिनन्दन किया और कहा कि आप सभी के आने से बिहार में बसपा काफी मजबूत होगी।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में बसपा के केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी श्रीकान्त जी, एड. सुरेश राव जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री शंकर महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष सकलदेव दास, मुख्य जोन इंचार्ज कुणाल किशोर विवेक, श्री सुनेश कुमार, बलिराम प्रसाद एवं राज कुमार राम इत्यादि उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



