मंजूबाला पाठक ने बिहार सरकार पर जोरदार बोला हमला

Summary :

कांग्रेस की पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने बिहार सरकार पर जोरदार हमला बोला है।उन्होंने सरकार से पूछा 15 साल का ये कौन सा विकास है कि हर जगह पानी ही पानी है।

पटना : कांग्रेस की पूर्व महिला प्रदेश उपाध्यक्ष मंजूबाला पाठक ने बिहार सरकार पर जोरदार  हमला बोला है।उन्होंने सरकार से पूछा 15 साल का ये कौन सा विकास है कि हर जगह पानी ही पानी है। जिस गरीब जनता को आपने बातों में उलझा कर वोट लिया ,आज वो जनता त्रस्त है।उनके घरों में घुटनो तक पानी भरा है।अनाज सड़ गए है।खाने को लाले है।सारी फसल बर्बाद हो गईं।बच्चे भूख से तड़प रहे है।और बिहार सरकार सो रही है।वो अब भी पूर्व मुख्यमंत्रियों को कोसने में लगे है।128 दिनों से मुख्यमत्री अपने आवास से बाहर तक नही आये है।ये कैसा सुशाशन है?जहां गरीब जनता बाढ़ और भूख से मर रही है और मुख्यमंत्री अपने महल से बाहर तक नही आये।आपको बता दें कि बिहार के आधे से अधिक जिले जलमग्न हो चुके है।सारी व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त पड़ी है।खड़ी फसलें भी तबाह हो गयी है।
मंजूबाला पाठक ने स्थिति से अवगत कराते हुए कहा ये प्राकृतिक आपदा है और केंद्र में बैठी सरकार को भी इससे कोई फर्क नही पड़ता।विशेष राज्य का दर्जा देने का वादा किया था।5 साल होने को आ गए।कुछ नही हुआ।अब तो यहां की जनता परेशान है अब तो कम से कम केंद्र को विशेष राज्य का दर्जा दे  देना चाहिए। ये डबल डेकर की सरकार है और ये दोनों पार्टियां जनता को सिर्फ लूटने में लगी है।इस गरीब विरोधी सरकार को सबक सिखाना आवश्यक हो गया है।इतनी विषम परिस्थितियों में मैं और मेरी पार्टी जनता के साथ खड़ी है।

Ujjwal Jain