राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मुलाकात की और उनसे कहा कि ‘‘आप हमारे असली नायक हैं।’’ उन्होंने कई प्रसिद्ध फिल्मों में अभिनय किया है।बाजपेयी शनिवार देर शाम प्रसाद के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास गए। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष प्रसाद के बेटे एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर दोनों के बीच मुलाकात की जानकारी साझा की।
यादगार शाम की तस्वीरों और वीडियो में बाजपेयी अस्वस्थ लालू प्रसाद से धाराप्रवाह भोजपुरी में बात करते हुए दिख रहे हैं।बाजपेयी बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं।प्रसाद ने बाजपेयी को सरकारी बंगले के अंदर स्थित गौशाला भी दिखायी।बाजपेयी को प्रसाद से यह कहते हुए सुना गया, ‘‘रउआ हमनी के असल हीरो बानीं।’’तीन राष्ट्रीय और चार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित बाजपेयी ने राज्य के कला एवं संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय से भी मुलाकात की।
प्रसाद की पार्टी से ताल्लुक रखने वाले राय ने ट्वीट किया कि बातचीत में बिहार में एक फिल्म सिटी की संभावनाएं शामिल थीं।बाजपेयी ने अपनी जड़ों से लगाव के चलते फिल्म ‘शूल’ के निर्माताओं को उसकी शूटिंग चंपारण में करने के लिए मनाया था।बाजपेयी ने अपनी कार से सफर का 20 सेकंड का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जब भी मैं पटना से अपने गांव बेलवा की यात्रा शुरू करता हूं तो एक छोटे बच्चे की तरह महसूस करता हूं। बचपन और मेरे स्कूल की बहुत सारी यादें हैं। मेरे लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह है।’’


Download Android App
Download iOS App



