बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों पार्टी के नेता एक दूसरे पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते रहते है। ऐसे में पिछले दिनों सुशील कुमार मोदी ने दावा किया था कि जल्द राजद में जेडीयू का विलय हो जाएगा। अब उनके इस बयान पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम को जेडीयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब दिया है।
अशोक चौधरी ने बीजेपी को दिया जवाब
दरअसल, अशोक चौधरी ने कहा कि सुशील मोदी बहुत बड़े राजनीतिक विशेषज्ञ नहीं हैं। उनके दावे में कोई दम नहीं है। बीजेपी के कई विधायक भी उनके संपर्क हैं। वो बयान दे रहे और वह लिखकर दे देंगे। पहले सुशील कुमार मोदी बताएं कौन कौन उनके संपर्क है। इसके साथ ही मंत्री ने चिराग और बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने जो साल 2020 में चाल चली थी चिराग को हमारे खिलाफ करके वो हम लोग को याद है।
बता दें, पिछले दिनों सीएम नीतीश ने लोजपा (रामविलास) के मुखिया और सांसद चिराग पासवान को बच्चा कह दिया था, जिसपर अब नयी बहस शुरू हो गई है। इस मामले में बीजेपी ने भी अपना तर्क देते हुए कहा कि सीएम नीतीश बहस से भाग रहे हैं, इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं।
चिराग से माफ़ी मांगे सीएम नीतीश कुमार: बीजेपी
वही, बीजेपी ने कहा कि सीएम नीतीश ने रामविलास पासवान के बारे में जो अपमानजनक बात कही, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस बारे में बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘हमें ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार पार्ट टाइम मुख्यमंत्री और फुल टाइम गृह मंत्री हो चुके हैं। उनसे जब भी राजनीतिक बात होती है, उनसे मीडिया के लोग कुछ सवाल पूछते है तो वे अलग-अलग तरह से बयानबाजी करते हुए नजर आते है।’
सीएम को नहीं देना चाहिए ऐसा बयान : बीजेपी
बता दें, निखिल आनंद ने ये भी कहा कि रामविलास पासवान एक सम्मानित नेता थे। उनके बारे में ऐसी टिप्पणी करना सही नहीं है। सीएम पद पर रहते हुए भी अगर नीतीश कुमार इस तरह के व्यक्तिगत बयान दे रहे हैं, तो लगता है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है।


Download Android App
Download iOS App



