पटना : 22 नवम्बर को प टना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में अल्पसंख्यक सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में अल्पसंख्यकों के विकास को लेकर राज्य सरकार का विकास योजनाओं पर चर्चाएं होगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए युवा जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पटना जंक्शन जामा मस्जिद सदस्य मो. शकील समस्तीपुरी ने कहा कि राज्य सर कार ने अल्पसंख्यकों के साथ पूरे प्रदेश की विकास के लिए कई योजनाएं लागू किया है जिसका फायदा आज सबों को दिखने लगा है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं के प्रति सजग रहने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर पहल कर सारी योजनाओं को मूर्तरूप देने का काम किये हैं। यही खासियत है कि पहले लोग इलाज के लिए सरकारी अस्पताल न जाकर निजी क्लिनिकों में पहुंचते थे अब सरकारी अस्पतालों में भीड़ जुटने लगी है। सरकारी विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शराबबंदी कानून एवं सात निश्चय योजना लागू होने से हजारों घर उजडऩे से बच गया। शराब के कारण अक्सर घरों में झगड़ा की घटनाएं घटती थी। खुले में शौच को लेकर खासकर महिलाओं को काफी शर्ममिन्दगी होना पड़ता था अब उन्हें इससे निजात मिली है बिहार में का नून का माहौल पैदा हुआ, पहले लोग शाम ढलते ही घरों में बंद हो जाते थे अब देर रात तक बिना भय के लोग सफर करते हैं। उन्होंने कहा कि 17 नवम्बर को समस्तीपुर एवं 18 नवम्बर को दरभंगा में सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



