पटना : केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी तीन रुपये बढ़ाने से पेट्रोल-डीजल की रिटेल कीमतों में बढ़ातरी हो गई है। जिसके बाद पेट्रोल के दाम 70 रुपये प्रति लिटर के ऊपर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के लेकर बिहार के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियाज अहमद ने सरकार पर जम कर हमला बोला, उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की नहीं बल्कि अमीरों के लिए है।
बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए अहमद ने कहा कि हम उस देश में रहते हैं, जहां जहाज का ईंधन सस्ता है और पेट्रोल-डीजल महांगा। आज की तारीख में एविएशन ईँधन की कीमत 56 रुपये हैं जबकि पेट्रोल की कीमत 70 रुपये। ये सरकार अमीरों के लिए है या गरीबों के लिए? उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में बीजेपी की सरकार आई है अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में 55% तक की गिरावट रही है। लेकिन सरकार एक्साइज ड्यूटी के बहाने लोगों से ज्यादा पैसे वसूल रही है।आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम वही है, जो 15 साल पहले थे। इस हिसाब से दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 39.67 रुपये और डीजल प्रति लीटर 31.58 रुपये बिकना चाहिए।
अहमद ने आगे कहा कि मई 2014 में बीजेपी की सरकार बनी थी तब डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये थी, जो आज बढ़कर 18.80 रुपये कर दी गई है, जबकि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.40 रुपये से बढ़ाकर 22.90 रुपये हो गई। मोदी सरकार आम जनता की जेब पर डाका डाल रही है। अहमद ने पार्टी की तरफ से केंद्र सरकार से मांग कि की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम घटने से जिस प्रकार पुरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटी हैं उसी प्रकार हम भारतवासीयों को भी कच्चे तेल के घटी कीमतों का लाभ मिलना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



