मोकामा में कभी चलता था सिक्का! आज वहीं बन गई समाधि! जानें कौन थे दुलारचंद यादव?

Summary :

Mokama Dularchand Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को दो गुटों में हुई झड़प और फायरिंग के दौरान जनसुराज पार्टी के समर्थक और पूर्व आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। Mokama Dularchand Yadav: प्रचार के दौरान भिड़ंत और फायरिंग स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोकामा टाल के एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो…

Mokama Dularchand Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुवार को दो गुटों में हुई झड़प और फायरिंग के दौरान जनसुराज पार्टी के समर्थक और पूर्व आरजेडी नेता दुलारचंद यादव की गोली लगने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वे जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।

Mokama Dularchand Yadav: प्रचार के दौरान भिड़ंत और फायरिंग

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मोकामा टाल के एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते-देखते बहस मारपीट में बदल गई और दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। इसी दौरान दुलारचंद यादव को सीने में गोली लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी की आवाज सुनते ही गांव में अफरातफरी मच गई, लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Mokama Dularchand Yadav
Mokama Dularchand Yadav (source: social media)

kon The Dularchand: कौन थे दुलारचंद यादव?

दुलारचंद यादव मोकामा टाल इलाके का जाना-पहचाना नाम थे। वे कभी लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाते थे और आरजेडी के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक थे।1990 के दशक में लालू यादव के शासनकाल के दौरान उनका इलाके में अच्छा राजनीतिक प्रभाव था। उन्होंने पार्टी के जमीनी संगठन को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। हाल के वर्षों में उन्होंने जनसुराज आंदोलन का समर्थन किया और पीयूष प्रियदर्शी के करीबी बन गए। कुछ दिन पहले उन्होंने एक चुनावी गीत भी गाया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

मोकामा टाल: राजनीति और अपराध का गढ़

मोकामा टाल क्षेत्र हमेशा से ही राजनीतिक रूप से संवेदनशील इलाका माना जाता है। यहां कई बार राजनीतिक वर्चस्व और आपसी रंजिश के कारण हिंसक घटनाएं होती रही हैं। दुलारचंद यादव की हत्या ने एक बार फिर इस इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी माहौल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं और संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Mokama Dularchand Yadav
Mokama Dularchand Yadav (source: social media)

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही ASP बाढ़, ग्रामीण SP और SSP पटना मौके पर पहुंचे। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी झड़प या पुराने राजनीतिक विवाद से जुड़ा लग रहा है।

जनसुराज पार्टी की प्रतिक्रिया

जनसुराज पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि हर प्रत्याशी को जनसंपर्क करने का हक है, लेकिन प्रचार के दौरान गोली चलाकर हत्या करना बेहद निंदनीय है। पार्टी ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और जनसुराज प्रत्याशियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें: Dular Chand Funeral Firing: दुलार चंद यादव को लेकर बड़ा अपडेट, शव यात्रा में चले ईंट-पत्थर और गोलियां!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।