मोकामा हुआ अनंतमय! जेल से फिर बड़ा खेला, 28 हजार वोटों से जीते अनंत सिंह

Summary :

Mokama Seat Winner: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। शुरुआती नतीजों के अनुसार गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। इन्हीं चर्चित सीटों में से एक मोकामा में एक बार फिर अनंत सिंह का दबदबा दिखा। जेल में रहने के बावजूद उन्होंने करीब 29 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा बाकी है। Mokama Seat Winner: जेल में होते हुए भी बड़ा जनसमर्थन अनंत सिंह इस बार जेडीयू के प्रत्याशी थे। नामांकन के कुछ ही समय बाद दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनका नाम सामने आया,…

Mokama Seat Winner: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एनडीए को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। शुरुआती नतीजों के अनुसार गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। इन्हीं चर्चित सीटों में से एक मोकामा में एक बार फिर अनंत सिंह का दबदबा दिखा। जेल में रहने के बावजूद उन्होंने करीब 29 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा बाकी है।

Mokama Seat Winner: जेल में होते हुए भी बड़ा जनसमर्थन

अनंत सिंह इस बार जेडीयू के प्रत्याशी थे। नामांकन के कुछ ही समय बाद दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनका नाम सामने आया, जिसके कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। इसके बावजूद उनके प्रभाव और लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई। मतदाताओं ने भारी संख्या में उन्हें वोट देकर यह दिखा दिया कि मोकामा में उनका दबदबा अभी भी कायम है।

Anant Singh Winner: वीणा देवी रहीं दूसरे स्थान पर

मोकामा सीट पर आरजेडी ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को उतारा था। वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की ओर से प्रियदर्शी पीयूष मैदान में थे। लेकिन अनंत सिंह के समर्थन में चली लहर के सामने बाकी उम्मीदवार पीछे रह गए और निर्णायक अंतर से हार गए। जेल जाते समय अनंत सिंह ने कहा था कि “अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी।” परिणाम बताते हैं कि जनता ने यह बात सच साबित कर दी।

Mokama Seat Winner
Mokama Seat Winner (credit S-M )

Mokama Se kaun Jita: पूरे चुनाव में सुर्खियों में रहे अनंत सिंह

बिहार राजनीति में अनंत सिंह अपनी बेबाकी और दमदार शैली के लिए जाने जाते हैं। इस चुनाव में भी वे लगातार चर्चाओं में बने रहे। नामांकन शुरू होने पर जेडीयू की ओर से सबसे पहले उन्होंने ही पर्चा दाखिल किया था। अब नतीजों में भी वे पहले जीत हासिल करने वालों में शामिल हैं, जिसने उनके राजनीतिक कद को और मजबूत किया है।

मतगणना से पहले ही जश्न की तैयारी

मोकामा में उनके समर्थक इतने आश्वस्त थे कि कई दिन पहले ही जश्न की तैयारी शुरू हो गई थी। अनंत सिंह के घर पर लगभग 50 हजार लोगों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया था। जीत के संकेत मिलते ही उनके समर्थकों का आवास पर जुटना शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि भोज देर रात तक चलेगा, जिसमें दाल, सब्जियां, पुलाव और मिठाइयों सहित कई व्यंजन तैयार किए गए हैं।

Mokama Seat Winner (credit S-M )
Mokama Seat Winner (credit S-M )

मोकामा में जश्न का माहौल

सोशल मीडिया पर उनके घर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें हलवाई बड़ी मात्रा में भोजन बनाते दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई, ढोल-नगाड़ों की आवाजें मोकामा के माहौल में उत्साह भरने लगीं। समर्थक सुबह से ही उनके आवास पर मौजूद हैं और बस अपने नेता के आने का इंतजार कर रहे हैं, जो फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव में इन स्टार्स की बड़ी परीक्षा! रिजल्ट से पता चलेगा किसकी चमकेगी किस्मत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।