घोड़ासहन: चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा व्यवसायिक समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को स्थानीय चन्दन कुंदन होटल व रिसॉर्ट के सभागार में किया गया.जिसकी अध्यक्षता चैंबर के अध्यक्ष रंजीत अग्रवाल व संचालन जयंत कुमार जयसवाल बोच द्वारा किया गया.बैठक में उपस्थित सांसद रमा देवी सह लोकसभा के सभासद व विधायक पवन जयसवाल,नेपाल सिमरौंन गढ़ के मेयर किशोरी जयसवाल से चैंबर के सदस्यों ने रेल, सड़क, नाली व सीमावर्ती क्षेत्रों नेपाल से आरहे ग्राहकों से झरौखर पुलिस के द्वारा वाहन जांच के नाम पर तंग करने,एसएसबी के द्वारा चार पहिया वाहनों को नेपाल जाने आने पर रोक आदि समस्याओं से रूबरू कराया गया.जिसके बाद सभी उक्त जनप्रतिनिधियों ने उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निदान करने का आश्वासन दिया गया.बैठक में चैंबर के महासचिव संतोष कुमार, मोतिहारी चैंबर के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र जालान, मोतिहारी चैंबर के अध्यक्ष संजय जयसवाल, विवेक गौरव, कोषाध्यक्ष राजन कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि भोला यादव, मुखिया संजीव कुमार, जय जयसवाल, संजय जयसवाल, सूरज कुमार, अशोक कुमार, रवि जयसवाल, नंद किशोर प्रसाद, मो. सरफुद्दीन, अमानुल्लाह अंसारी, श्रवण जयसवाल, आनंद जयसवाल, रामबाबू प्रसाद, अमित कुमार, तारकेश्वर प्रसाद समेत चैंबर सभी सदस्य मौजूद थे.
समस्याओं को लेकर सांसद एवं विधायक ने जनसंवाद किया
Summary :
चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा व्यवसायिक समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम रविवार को स्थानीय चन्दन कुंदन होटल व रिसॉर्ट के सभागार में किया गया.


Download Android App
Download iOS App



