महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोविड-19 (Covid-19) के 459 नए मामले सामने आए और संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गई, जिससे कुल संक्रमितों की राज्य में संख्या 81,21,413 और मृतकों की संख्या 1,48,343 हो गई।
कोविड-19 से जुड़ी ताजा मौत के मामलों में, ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में दो और पालघर जिले के कोल्हापुर, वसई-विरार और सिंधुदुर्ग में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को राज्य में 453 मामले आए थे और दो मौतें दर्ज की गईं थीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों में ठीक होने वालों की संख्या में 538 की वृद्धि हुई और यह आंकड़ा 79,69,878 पर पहुंच गया। राज्य में फिलहाल उपचाराधीन लोगों की संख्या 3,192 है।


Download Android App
Download iOS App



