प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले में शुक्रवार को प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में पूजा की। शहर में एक रैली को संबोधित करने के बाद वह मंदिर गए। उन्होंने निकटवर्ती गब्बर तीर्थ में ‘महा आरती’ में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल भी मौजूद थे।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान लेजर शो भी देखा जिसके तहत गब्बर पहाड़ी पर देवी की प्रतिमा भी बनाई गई। मंदिर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने अंबाजी में 72,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया।
शक्तिपीठ के नाम से मशहूर अंबाजी शहर में श्री अरासुरी माता मंदिर हर साल लाखों भक्त आते हैं। गब्बर तीर्थ हिंदुओं द्वारा पूजे जाने वाले 51 प्रसिद्ध प्राचीन ‘पौराणिक शक्ति पीठ’ में से एक है।


Download Android App
Download iOS App



