Mukesh Sahani : नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी से की बात, कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

Summary :

Mukesh Sahani : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से फोन पर बात कर उनके पिता की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की। Highlights . Mukesh Sahani के पिता की हत्या . नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी से की बात Mukesh Sahani के पिता की हत्या मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी(Mukesh Sahani) के पिता जीतन सहनी के असामयिक…

Mukesh Sahani

Mukesh Sahani : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गर्म है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से फोन पर बात कर उनके पिता की हत्या पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

Highlights
. Mukesh Sahani के पिता की हत्या
. नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी से की बात

Mukesh Sahani के पिता की हत्या

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस बयान में कहा गया है कि सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी(Mukesh Sahani) के पिता जीतन सहनी के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद घटना है।मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से दूरभाष पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी।

मुकेश सहनी: चुनाव हारने के बाद भी मंत्री बनने वाले वीआईपी नेता मुकेश सहनी  के बारे में जानिए - mukesh sahani son of mallah became minister in bihar |  The Economic Times Hindi

नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी से की बात

बता दें कि बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या अज्ञात बदमाशों ने सोमवार की देर रात धारदार हथियार से कर दी। मंगलवार की सुबह उनका क्षत-विक्षत शव दरभंगा के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया। इसके बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्म हो गई है। विपक्ष जहां इस हत्या के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष बचाव की मुद्रा में है।

vip chief and bihar minister mukesh sahani angry on bjp know what he will  do next : नीतीश सरकार गिराएंगे या फिर से गुस्सा दिखाकर पलट जाएंगे

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में हैं और उनके शाम तक बिहार पहुंचने की संभावना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar