बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद चंद्र पवार के प्रदेश अध्यक्ष राणा रणवीर सिंह ने किसानों द्वारा किए जा रहे हर आंदोलन को अपना समर्थन करते हुए कहा है कि सम्पूर्ण देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं को केंद्र सरकार द्वारा दमन और शोषण किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
Highlights:
- देश के अन्नदाताओं के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े हैं शरद पवार- राणा
- ‘शरद पवार खुद किसानों के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े’
- ‘लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना है’
‘शरद पवार खुद किसानों के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े’
राणा ने आगे कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री शरद पवार खुद एक किसान हैं इसलिए वो देश के किसानों के हर आंदोलन के साथ मजबूती से खड़े हैं एवं किसानों को उनकी मांगों को सड़क से सदन तक उठाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। राणा ने किसानों की आमदनी दुगनी करने उनके द्वारा उपजाए गए फसलों को सरकारी दर पर खरीद करने,किसानों को हर माह पाँच हजार रुपये मासिक पेंसन देने, किसानों को पच्चीस लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कराने सहित अनेक मांगों को जब तक केन्द्र सरकार नहीं मान लेती तब तक किसानों द्वारा आंदोलन जारी रहेगा।
‘लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकना है’
बिहार एनसीपी शरद चंद्र पवार आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सम्पूर्ण बिहार के किसानों,मजदूरों, बेरोजगारों का आह्वान किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



