पटना, (पंजाब केेसरी) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एन.डी.ए. प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए। भाजपा से हरि सहनी और अनिल शर्मा तथा जदयू से अफाक अहमद और रवीन्द्र सिंह ने बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री-सह- सांसद सुशील कुमार मोदी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित बिहार सरकार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, विधान पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए एन.डी.ए. प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Summary :
नीतीश कुमार, बिहार विधानसभा सचिव के कार्यालय बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए एन.डी.ए. प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल हुए। भाजपा से हरि सहनी और अनिल शर्मा तथा जदयू से अफाक अहमद और रवीन्द्र सिंह ने बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए नामांकन किया।


Download Android App
Download iOS App



