एनडीए सरकार ने पूर्ण विद्युतीकरण से लालटेन युग को समाप्त कर दिया : सुशील मोदी

Summary :

23 पायदान की छलांग के साथ भारत 77 वें स्थान पर आ गया है, जबकि 2014 में 190 देशों की सूची में हमें 142 वीं पायदान तक गिरा दिया गया था।

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जिस बिहार में 15 साल पहले पटना,भागलपुर, गया ,मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख शहरों को भी पूरी बिजली नहीं मिलती थी और लालटेन ही गांव की पहचान हुआ करते थे, उस राज्य के सभी गावों में पिछले साल बिजली पहुंचा दी गई। इस साल दीवाली से एक सप्ताह पहले 11 करोड़ लोगों के प्रदेश में हर घर को बिजली का कनेक्शन दे दिया गया।

एनडीए सरकार ने पूर्ण विद्युतीकरण से लालटेन युग को समाप्त कर दिया है,लेकिन कुछ लोग आज भी उसी मानसिकता में बने रहना चाहते हैं। विश्व बैंक की कारोबारी सुगमता रिपोर्ट.2019 में 23 पायदान की छलांग के साथ भारत 77 वें स्थान पर आ गया है, जबकि 2014 में 190 देशों की सूची में हमें 142 वीं पायदान तक गिरा दिया गया था।

एनडीए सरकार के सिंगलविंडो सिस्टम और डिजीटल इंडिया पर जोर देने से कारोबारी सुगमता में भारत 4 साल में 65 स्थान ऊपर आया। वैश्विक रैंकिंग में बड़ी छलांग से उद्योग-व्यापार में निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।

Desk Team