लुधियाना-खेमकरण : भारत-पाकिस्तान पंजाब सरहद पर तैनात बीएसएफ की 77 बटालियन ने बीती रात सरहदी चौकी गजल के नजदीक 2 करोड़ रूपए की हेरोइन बरामद की है।
मिली जानकारी के मुताबिक रात साढ़े 10 बजे के करीब सरहदी चौकी गजल के पिलर न. 170 के नजदीक डयूटी पर तैनात भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान वरिंद्र कुमार ने अचानक किसी वस्तु के गिरने की आवाज सुनी तो उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी राइफल से राउंड फायर किए।
इस उपरांत बीएसएफ के अन्य जवानों ने इलाके में तलाशी मुहिम चलाई तो उन्हें एक प्लास्टिक की बोतल मिली, जिसमें हेरोइन थी।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



