नीतीश कुमार की तबियत खराब होने से NDA के नेता चिंतित, मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग

Summary :

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत इन दिनों खराब बताई जा रही है। इस कारण पिछले कई दिनों से वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के नेता मुख्यमंत्री की तबियत खराब होने पर चिंतित नजर आ रहे हैं। HIGHLIGHTS  ‘नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए’, मांझी ने की मांग गिरिराज सिंह बोले- मांझी जी की चिंता जायज है जदयू ने NDA पर साधा निशाना  पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को एक्स पर लिखा, पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत इन दिनों खराब बताई जा रही है। इस कारण पिछले कई दिनों से वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के नेता मुख्यमंत्री की तबियत खराब होने पर चिंतित नजर आ रहे हैं।

HIGHLIGHTS

  •  ‘नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए’, मांझी ने की मांग
  • गिरिराज सिंह बोले- मांझी जी की चिंता जायज है
  • जदयू ने NDA पर साधा निशाना 

पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोमवार को एक्स पर लिखा, पिछले 10 दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबियत खराब है। उनको कुछ हुआ भी है या फिर सिर्फ उनके साथ राजनैतिक साजिश चल रही है? उन्होंने आगे लिखा, नीतीश कुमार का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए, जिससे पता चले कि उनकी स्थिति कैसी है?

केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने मांझी के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए लिखा, नीतीश कुमार जी केवल एक गठबंधन के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए जीतन राम मांझी जी की चिंता जायज़ है और इसकी हमे भी चिंता हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए इस बीच, जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसे निचले स्तर की राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि यह निचले स्तर की राजनीति का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत स्वास्थ्य को लेकर अनर्गल टिप्पणी की जा रही है।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team