बिहार में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बरकरार है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 1137 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिससे राज्य में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर एक लाख 59 हजार 526 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 13 सितंबर की जांच रिपोर्ट के हवाले से बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 1137 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। बिहार में कोविड-19 के सबसे अधिक 196 नए मामले पटना में मिले हैं, जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 24189 हो गई है ।
रिपोर्ट के अनुसार, मुजफ्फरपुर में 78, सुपौल में 66, सहरसा में 61, लखीसराय में 53, नालंदा में 52, भागलपुर में 50, औरंगाबाद में 47, पूर्वी चंपारण में 42, मधुबनी में 40, गया में 34, पूर्णिया में 32, अररिया में 29, समस्तीपुर में 27, किशनगंज में 24, गोपालगंज में 23, भोजपुर और मधेपुरा में 21-21, दरभंगा और बेगूसराय में 20-20, बांका में 19, सीवान में 18, मुंगेर में 17, शिवहर, सारण और पश्चिम चंपारण में 15-15, सीतामढ़ी में 14, अरवल में 11 हैं।
जमुई और रोहतास में 10-10, खगड़िया, वैशाली और शेखपुरा में नौ-नौ, कैमूर में छह, नवादा और जहानाबाद में पांच-पांच तथा कटिहार में तीन लोग कोविड-19 का शिकार हुए हैं । इसी तरह बिहार से बाहर के सात लोगों का पटना, गया, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में सैंपल जांच के लिए लिया गया। जांच में सभी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई ।


Download Android App
Download iOS App



