कोरोना काल में संसद का मानसून सत्र शुरू हो चुका है। वहीं खबर है कि बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश साहिब सिंह समेत 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस के चलते सभी सांसदों ने सत्र में शामिल होने के लिए अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई गई थी।
रविवार को कोरोना जांच में पांच लोकसभा सांसद कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। सदन के सत्र में सिर्फ उन्हें सांसदों के शामिल होने की अनुमति है, जिनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई हो। कोरोना वायरस महामारी से जुड़े दिशानिर्देशों का पालन करते हुए आज संसद के मानसून सत्र का प्रारंभ हुआ। इस दौरान पहली बार लोकसभा के सदस्यों ने राज्यसभा में बैठकर सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया।
लॉकडाउन के वक्त कितने प्रवासी मजदूरों की जान गई? केंद्र सरकार ने संसद में दिया ये जवाब
संक्रमित पाए गए सांसदों में मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश साहिब सिंह के आलावा सुखबीर सिंह , हनुमान बेनीवाल, सुखांता मजूमदार, गुड्डीती माधवी, प्रताप राव जाधव, जनार्दन सिंह सिगरीवाल, विद्युत बरन महतो, प्रदन बरुआ, एन रेडेप्पा, सेल्वम जी, प्रताप राव पाटिल, रामशंकर कटेरिया, सत्यपाल सिंह और रोड़मल नागर शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



