NIA Raid In Motihari Bihar: बिहार के मोतिहारी में सुबह के साढ़े चार बजे NIA की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि चकिया थाना और आदापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी हुई। यहां चकिया के शिक्षक धीरज तिवारी, आदापुर थाना क्षेत्र के रूदल पासवान और बद्री पासवान के ठिकानों पर करीब दो-तीन घंटे से NIA की छापेमारी चल रही है। NIA कि टीम पूरे कागजात खंगालने में जुटी हुई है। इस मौके पर कई सारे स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।बताया जा रहा है कि जांच-पड़ताल के बाद धीरज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।
NIA Raid In Bihar: मृतक पत्नी के खाते से साइबर फ्रॉड
यह पूरा मामला फेक करेन्सी से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, साल 2012 में नारायण पाठक की बेटी प्रियंका की शादी नेपाली नागरिक धीरज तिवारी से हुई थी। साल 2018 में प्रियंका की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। मौत के बाद उसके खाते को बंद होना चाहिए, लेकिन उसके खाते से करोड़ों रुपयों का लेन-देन हुआ। धीरज मृतक पत्नी के बैंक खाते से लेनदेन कर रहा था और नकली करेंसी का आदान-प्रदान कर रहा था। इस मामले में बैंक अधिकारीयों पर ही शक किया जा रहा है। हालांकि NIA की टीम ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Motihari News Today: आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि प्रियंका का पति धीरज पिछले एक सप्ताह से अपने ससुराल में ही ठहरा हुआ था। धीरज नेपाल का रहने वाला हैं और दुबई में काम करता है। उसके पास भारत और नेपाल दोनों देशों की नागरिकता है। एनआईए की टीम उसकी तलाश में थी और इसी दौरान कोयला बेलवा गांव पहुंची। तलाशी अभियान के दौरान धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया।
NIA के अधिकारीयों का कहना है कि धीरज को गिरफ्तार करने के बाद मोतिहारी स्थित एनआईए कार्यालय में लाया जाएगा, यहां उससे पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई और खुलासे हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, सीएम नीतीश ने 1000000 ‘जीविका दीदी’ को ट्रांसफर किए ₹4,28,08,60,000


Download Android App
Download iOS App




