Rishabh Pant की कहीं जगह नहीं बनती, पूर्व chief selector ने दिया Shocking Statement

Saba Karim Statement

Saba Karim Statement: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज 30 नवंबर से रांची में शुरू होगी, लेकिन उससे पहले टीम इंडिया की प्लानिंग के लिए स्थिति थोड़ी मुश्किल हो गई है। नियमित कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर चोटों के कारण सीरीज से बाहर हैं, जिसके चलते भारतीय टीम को मजबूरन बदलाव करने पड़ रहे हैं।

इसी बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर और चयनकर्ता सबा करीम ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर एक दिलचस्प बात कही है। उनका मानना है कि मौजूदा हालात में ऋषभ Rishabh Pant  को जगह मिलना काफी मुश्किल है।
करीम कहते हैं कि टीम इस समय इस तरह बनाई जा रही है जिसमें KL राहुल विकेटकीपर-बैटर की भूमिका निभाएँगे, इसलिए पंत का फिट होना आसान नहीं है।

Saba Karim Statement
Saba Karim Statement

उनका कहना था कि Rishabh Pant सिर्फ इसलिए चर्चा में आते हैं क्योंकि शुभमन गिल उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन जैसे ही तिलक वर्मा को XI में जगह दी जाती है, राहुल का कीपिंग करना तय हो जाता है और पंत की भूमिका सीमित हो जाती है।

Saba Karim Statement: पंत को खिलाने के नुकसान, गेंदबाजी विकल्प पर पड़ सकता है असर

Rishabh Pant
Rishabh Pant

Saba Karim ने आगे यह भी साफ किया कि अगर टीम प्रबंधन पंत को प्लेइंग XI में किसी भी पोज़िशन पर उतारता है, तो यह गेंदबाजी कॉम्बिनेशन को नुकसान पहुँचा सकता है। उनके मुताबिक Rishabh Pant को नीचे के क्रम में भी ड्रॉप करना हो तो उसकी कीमत टीम को सिर्फ पाँच स्पेशलिस्ट गेंदबाज़ों के साथ खेलकर चुकानी होगी।

Saba Karim का तर्क है कि इस स्थिति में भारत को कुछ ओवर किसी पार्ट-टाइम गेंदबाज़ से करवाने पड़ेंगे चाहे वह तिलक वर्मा हों या यशस्वी जायसवाल।लेकिन दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के सामने पार्ट-टाइम ओवर फेंकना टीम को मुश्किल में डाल सकता है।

भारत अक्सर अपने छठे गेंदबाज़ ऑप्शन पर भरोसा करता है ताकि मैच के दौरान रणनीतिक बदलाव किए जा सकें। ऐसे में पंत को केवल फिट करने के लिए गेंदबाजी विकल्प कम करना मैनेजमेंट को रिस्क भरा लग सकता है। Saba Karim के बयान से यह साफ है कि यह पंत की क्षमता पर सवाल नहीं है बल्कि टीम संतुलन के कारण उनकी जगह फिलहाल नहीं बन पा रही। तिलक वर्मा पर भरोसा, अय्यर के विकल्प के तौर पर दिखाया भरोसा

Saba Karim Statement: Tilak Varma Slot के लिए सबसे बेस्ट हैं

Tilak Varma
Tilak Varma

Shreyas Iyer की चोट टीम इंडिया के लिए झटका जरूर है, लेकिन Saba Karim का मानना है कि Tilak Varma इस स्लॉट के लिए सबसे सही खिलाड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि तिलक ने White ball क्रिकेट में काफी परिपक्वता दिखाई है और यह सीरीज उनके लिए वनडे में अपनी जगह बनाने का बेहतरीन मौका हो सकती है।

Tilak Varma के आने से बल्लेबाजी में स्थिरता मिलती है और टीम की जरूरतों के हिसाब से वह मिडिल ऑर्डर को अच्छी तरह संभाल सकते हैं।

भारत इस सीरीज का इस्तेमाल सिर्फ जीत के लिए नहीं, बल्कि खिलाड़ियों को तैयार करने और आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए कॉम्बिनेशन फाइनल करने के लिए भी करेगा।

Also Read: Match रुका, Umpire पर भड़की महिला खिलाड़ी बिच मैदान मच गया बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।