Nishant Kumar News: बिहार में सियासी गलियारों के लिए आज का दिन बेहद ख़ास है। आज गुरुवार को राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बिहार की राजनीति का तापमान बढ़ा हुआ है। ऐसे में सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को आज राज्य सरकार में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। निशांत आज सम्राट मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं।
Nishant Kumar News: निशांत को मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी

बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद से ही निशांत कुमार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थी। चर्चा का विषय, निशांत बतौर किसी मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं। ऐसे में आज 7 मई, गुरुवार को बिहार के लिए बेहद खास दिन है। आज सम्राट चौधरी की सरकार की कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में, सभी की निगाहें निशांत कुमार पर टिकी हैं, यह जानने के लिए कि बिहार सरकार में उन्हें कौन-सी जिम्मेदारियाँ सौंपी जा सकती हैं।
Bihar Oath Ceremony: इतने मंत्री लेंगे शपथ
वहीं नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार आज बिहार मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ लें सकते हैं. राजनीति में एंट्री के महज 8 हफ्ते बाद निशांत कुमार को आज बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भव्य समारोह में करीब 27 से 28 मंत्री की शपथ लेने की खबर सामने आई है, जिससे राज्य की सियासत में एक नए सियासत की शुरुआत मानी जा रही है. इस आयोजन को सिर्फ प्रशासनिक विस्तार नहीं, बल्कि एक बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी बताया जा रहा है. इस शपथ ग्रहण की सबसे बड़ी बात यह होगी कि इसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी आज मंत्री पद की शपथ लेंगे.


Download Android App
Download iOS App




