बिहार में महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया गया, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जनता दल (यूनाइटेड) के विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम सहित कुल 31 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
बता दें, पहले राजद के तेजप्रताप यादव एवं आलोक मेहता, जदयू नेता विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र यादव तथा कांग्रेस नेता आफाक आलम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गई। जदयू नेता अशोक चौधरी, श्रवण कुमार एवं लेसी सिंह, राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं रामानंद यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। फिर जदयू नेता मदन सहनी एवं संजय झा, राजद नेता ललित यादव एवं कुमार सर्वजित तथा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता संतोष कुमार सुमन को मंत्री पद की शपथ दिलायी गई।
राजद के कोटे से तेजस्वी बने डिप्टी सीएम
वही, जदयू नेता शीला कुमारी एवं सुनील कुमार,राजद नेता चंद्रशेखर एवं समीर कुमार महासेठ तथा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गई। पांचवें समूह में जदयू नेता मोहम्मद ज़मा खान एवं जयंत राज तथा राजद नेता अनिता देवी, सुधाकर सिंह एवं जितेंद्र कुमार राय ने मंत्री पद की शपथ ली।
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा नीत राजग से नाता तोड़ लिया और प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनाने के लिये राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद दस अगस्त को राजभवन में रिकॉर्ड आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कुमार के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। तेजस्वी यादव को प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



