बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि इस नीतीश सरकार में पिछले 15 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के इतने घोटाले हुए हैं कि नीतीश सरकार को भ्रष्टाचार का पर्यायवाची भी माना जा सकता है।
नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि नीतीश से सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है।सृजन घोटाला,शौचालय घोटाला,छात्रवृत्ति घोटाला,पोशाक घोटाला,डीपीआर घोटाला,दवा घोटाला,धान खरीद घोटाला,शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के दर्जनों विभिन्न प्रकार के घोटालों ने यह साबित कर दिया है कि सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में भ्रष्टाचार को पाल पोस कर विशालकाय दैत्य के रूप में स्थापित कर दिया है।
भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे होने के डर से नीतीश सरकार बिहार में जनादेश का अपहरण कर भाजपा के साथ मिल गए थे।क्योंकि भाजपा नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार को भलीभांति जानती थी। इस भ्रष्टाचार में भाजपा में नीतीश कुमार की पार्टनर रही है।इसलिए आज चाहकर भी दोनों पार्टी एक दूसरे से अलग नहीं हो पाती हैं।
नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार के वजह से बिहार की आम आवाम सदैव पीड़ित-उत्पीड़ित रही है। इस चुनाव में बिहार के जनता नीतीश सरकार को पूरी तरह से विदा कर देगी।
प्रखंड स्तर से लेकर मुख्य सचिवालय तक व्याप्त भ्रष्टाचार ने बिहार के विकास को पंगु बना कर रख दिया है।बड़े-बड़े निर्माण कार्य में घोटालों का अंबार है।तटबंध ऐसे बनते हैं बिहार में दो उदघाटन के पूर्व ही बह जाते हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि बिहार के नीतीश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की जनता इस बार महागठबंधन को दो तिहाई बहुमत के साथ विजय बनाएगी।


Download Android App
Download iOS App



