पटना: जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने नीतीश कुमार को देश का सर्वाधिक अनुभवी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता असंदिग्ध है और इसीलिए जब देश पर संकट के बादल मंडरा रहे हों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को ग्रहण लगाने की चेष्टा हो रही है, लोग महंगाई की मार से तड़प तड़प रहे हों, संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग चरम पर हो, नीतीश जी ने इन सवालों पर एक अद्भुत स्टैंड लिया और 09 अगस्त 22 को भाजपा से रिश्ते तोड़ लिए। उन्होंने जद(यू) की सदस्यता अभियान को जन जन तक पहुँचाने की अपील की। शिविर की अध्यक्षता श्री अरुण कुमार सिंह ने की।
उक्त अवसर पर सैयद सबिद्दीन अहमद ,श्री अरुण कुमार सिंह ,धनंजय शर्मा,एजाज़ अहमद,अवधेश प्रसाद,इंतिखाब हक़,जावेद अहमद,राजेश कुमार,माधुरी पटेल,आशीष पटेल, जनार्दन पटेल, राम कुमार, चंदन पटेल, सत्येंद्र कुमारी, माधुरी ऐल्बर्ट आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



