नजदीक आई नीतीश कुमार के इस्तीफे की तारीख, क्या कहता है कानून ?

Summary :

Nitish Kumar Resign Date : नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, मगर सवाल यह है कि अब वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे? यह सवाल अब हर जगह चल रहा है। दरअसल 16 मार्च को राज्यसभा की खाली पड़ी 37 सीटों पर चुनाव हुआ था, बिहार से 5 सदस्य चुने जाने थे जिसमें से एक नाम नीतीश कुमार का भी था। हालांकि राज्य में जेडीयू कार्यकर्ता नहीं चाह रहे थे कि नीतीश कुमार राज्यसभा मनोनीत हों, उनका मानना था कि वे मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को ही संभालें। लेकिन उनका राज्यसभा जाना तय है। तो…

Nitish Kumar Resign Date : नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं, मगर सवाल यह है कि अब वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा कब देंगे? यह सवाल अब हर जगह चल रहा है। दरअसल 16 मार्च को राज्यसभा की खाली पड़ी 37 सीटों पर चुनाव हुआ था, बिहार से 5 सदस्य चुने जाने थे जिसमें से एक नाम नीतीश कुमार का भी था।

हालांकि राज्य में जेडीयू कार्यकर्ता नहीं चाह रहे थे कि नीतीश कुमार राज्यसभा मनोनीत हों, उनका मानना था कि वे मुख्यमंत्री के रूप में राज्य को ही संभालें। लेकिन उनका राज्यसभा जाना तय है। तो कब वे मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं इसकी जानकारी देते हैं।

हो रहे 14 दिन पूरे

बिहार विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार के अनुसार, यदि कोई सदस्य राज्यसभा के लिए चुना जाता है तो निर्वाचन के 14 दिनों के भीतर विधानसभा और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ता है. यानी इस आधार पर देखा जाए तो 30 मार्च तक सदस्यता से इस्तीफा देना होगा. 30 मार्च को 14 दिन पूरा हो रहा है.

Nitish Kumar Resign Date: कब तक रह सकते हैं CM

Nitish Kumar Resign Date
Nitish Kumar Resign Date (Source: Social Media)

ऐसे में पूरी संभावना है कि वे इसी 30 तारीख को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दें। दूसरी ओर संविधान में प्रावधान है कि कोई भी व्यक्ति बिना निर्वाचन के भी छह महीने तक बिहार का मुख्यमंत्री रह सकता है (जानकारी के लिए- मतलब बिना विधान परिषद का सदस्य रहते हुए (किसी सदन का सदस्य न रहते हुए भी) नीतीश छह महीने तक बिहार के सीएम रह सकते हैं). यानी यह नहीं कहा जा सकता है कि 30 मार्च को वे इस्तीफा देते भी हैं तो इसके साथ ही सीएम की कुर्सी से भी हट जाएंगे.

अब सवाल यही उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार 30 मार्च तक एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे? विधान परिषद की सदस्यता नहीं छोड़ेंगे तो राज्यसभा का मेंबरशिप अपने आप समाप्त हो जाएगा.

Nitish Kumar Resignation News: इशारों में जवाब

बता दें नीतीश कुमार ने हालफिलहाल में कई बार इशारे किए हैं कि वे राज्यसभा जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी किसी और को सौंपने को तैयार हैं। हालफिलहाल उन्होंने उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को इशारों इशारों में राज्य की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा।

वहीं नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बीते गुरुवार को समाप्त हुई है. पटना के बापू सभागार में समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. नीतीश कुमार राज्यसभा जाने से पहले कुछ जिलों का दौरा करना चाह रहे थे. अब जब सब कुछ हो गया है तो उनके इस्तीफे का इंतजार किया जाने लगा है.

यह भी पढ़ें – ‘बिहार मत छोड़िए नीतीश जी’, समृद्धि यात्रा में बुजुर्ग ने Nitish Kumar से की दिल छू लेने वाली मांग; Video हुआ Viral

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।