BYD Atto 1 ने मचाया तहलका, 300KM की रेंज, फीचर्स की भरमार, जानें कितनी है कीमत

Summary :

BYD Atto 1 Launch Price and Features: BYD कार ने भारतीय बाजार समेत कई वैश्विक बाजारों में अपनी शानदार कार पेश की है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे है। अब कंपनी ने एक और शानदार छोटी कार एटो 1 को लॉन्च कर दिया है। बाजार में लॉन्च होने के बाद यह कार छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकता है क्योंकि इस कार में कई शानदार फीचर, दो बैटरी के विकल्प, 380 किलोमीटर तक की रेंज और शानदार कलर विकल्प दिए गए है। विस्तार से जानते है इस कार के सभी फीचर के बारे में और भारतीय रुपयों…

BYD Atto 1 Launch Price and Features: BYD कार ने भारतीय बाजार समेत कई वैश्विक बाजारों में अपनी शानदार कार पेश की है जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे है। अब कंपनी ने एक और शानदार छोटी कार एटो 1 को लॉन्च कर दिया है। बाजार में लॉन्च होने के बाद यह कार छोटा पैकेट बड़ा धमाका साबित हो सकता है क्योंकि इस कार में कई शानदार फीचर, दो बैटरी के विकल्प, 380 किलोमीटर तक की रेंज और शानदार कलर विकल्प दिए गए है। विस्तार से जानते है इस कार के सभी फीचर के बारे में और भारतीय रुपयों के अनुसार कीमत के बारे में…

BYD Atto 1 Design: 2500 MM का व्हीलबेस

BYD Atto 1 Launch Price and Features
BYD Atto 1 Launch Price and Features

BYD Atto 1 शानदार कार को बैंकॉक इंटरनैशनल मोटर शो 2026 के दौरान कंपनी ने पेश किया था। इस कार को पहले वैश्विक बाजार में सीगल और डॉल्फिन सर्फ के नाम से सेल की जाती है। इस कार की इस नाम से लाखों यूनिट सेल हुई है। छोटी कार होने के बाद भी इसकी लंबाई 3,925 MM और चौड़ाई 1720 MM है। व्हीलबेस की बात करें तो 2500 MM का दिया गया है। इस कार को दो वेरिएंट डायमैनिक और प्रीमियम के साथ लॉन्च किया गया है जिसमें दो बैटरी विकल्प दिए गए है साथ ही कई फीचर्स भी शामिल किए गए है।

BYD Atto 1 Launch Price and Features

BYD Atto 1 Launch Price and Features
BYD Atto 1 Launch Price and Features
  • LED Lights: LED DRL, LED हेडलैंप और टेललैंप्स दिए गए है।
  • Display: 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।
  • Alloy Wheels: हैचबैक कार में 15 इंच के अलॉय व्हील दिए गए है।
  • Car Interior: वायरलेस स्मार्टफोन, एयर प्यूरिफायर, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट्स, Android औऱ Apple कार प्ले
  • Car Safety Features: रेन सेंसिंग वाइपर्स, 6 एयरबैग्स, ADAS, , रियर व्यू कैमरा दिया गया है।
  • Battery: 30.08 kWh से लेकर 38.88 kWh तक का बैटरी विकल्प दिया गया है।

BYD Atto 1 Price: थाईलैंड के बाजार में लॉन्च किया

BYD Atto 1 Launch Price and Features
BYD Atto 1 Launch Price and Features

इस हैचबैक कार को थाईलैंड के बाजार में लॉन्च किया गया है जहां इसकी कीमत 4,29,900 Baht (थाईलैंड की करेंसी) और भारतीय रुपयों के अनुसार लगभग 12.32 लाख रुपये रखी गई है। वहीं अधिकतम कीमत 12.32 लाख रुपये तक जाती है। बैटरी रेंज की बात करें तो 30.08 kWh से लेकर 38.88 kWh तक का बैटरी विकल्प दिया गया है और सिंगल चार्ज में 300 से 380km की रेंज दे सकती है। साथ ही 30W का DC फास्ट चार्जर सपोर्ट भी दिया गया है।

ALSO READ: ₹24 लाख में 448 km Range और फ्यूचरिस्टिक धांसू डिजाइन! Kia ने लॉन्च की अपनी सबसे छोटी Electric Suv

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।