₹24 लाख में 448 km Range और फ्यूचरिस्टिक धांसू डिजाइन! Kia ने लॉन्च की अपनी सबसे छोटी Electric Suv

Summary :

Kia Smallest Electric Suv: Kia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार EV2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप की सबसे किफायती कार मानी जा रही है। EV2 एक कॉम्पैक्ट शहरी SUV है, जिसे खास तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। Kia Smallest Electric Suv Price in India: भारत में अनुमानित कीमत यह कार Kia के एडवांस E-GMP प्लेटफॉर्म पर बनी छठी इलेक्ट्रिक कार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत करीब 26,600 यूरो रखी गई है, जो भारत में लगभग…

Kia Smallest Electric Suv: Kia ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार EV2 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल लाइनअप की सबसे किफायती कार मानी जा रही है। EV2 एक कॉम्पैक्ट शहरी SUV है, जिसे खास तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ती इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

Kia Smallest Electric Suv Price in India: भारत में अनुमानित कीमत

यह कार Kia के एडवांस E-GMP प्लेटफॉर्म पर बनी छठी इलेक्ट्रिक कार है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत करीब 26,600 यूरो रखी गई है, जो भारत में लगभग 23 से 24 लाख रुपये के आसपास बैठती है।

Kia Smallest Electric Suv Features: दमदार और मॉडर्न डिजाइन

  • EV2 का डिजाइन काफी Attractive and Modern रखा गया है।
  • इसमें Kia की नई डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है, जो कंपनी की बड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से प्रेरित है।
  • इसका लुक थोड़ा बॉक्सी है, जो इसे एक मजबूत SUV जैसा अहसास देता है।
  • फ्रंट में कंपनी का नया “टाइगर फेस” डिजाइन दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्प्लिट LED हेडलाइट्स और सीधा फ्रंट प्रोफाइल शामिल है।
  • इसके साथ ही बॉडी क्लैडिंग इसे और ज्यादा मजबूत लुक देती है।
  • साइड प्रोफाइल में क्लैडिंग पीछे तक जाती है और रियर डिजाइन के साथ जुड़ती है।
  • पीछे की तरफ टेललाइट्स को नीचे की ओर लगाया गया है, जिससे कार का पिछला हिस्सा साफ और सिंपल दिखाई देता है।
  • पतला रियर ग्लास और रूफ स्पॉइलर इसे एक स्टाइलिश फिनिश देते हैं।

Kia Electric Suv Interior: टेक्नोलॉजी से भरपूर इंटीरियर

Kia Electric Suv Interior
Kia Electric Suv Interior (Source:Social Media)
  • EV2 का इंटीरियर काफी फ्यूचरिस्टिक और टेक्नोलॉजी से लैस है।
  • इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप दिया गया है।
  • इसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 5.3 इंच का HVAC कंट्रोल पैनल और 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है।
  • कार के अंदर दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सिंपल लेकिन प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलता है।
  • केबिन को यूजर फ्रेंडली और आरामदायक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है।

फीचर्स और स्पेस

  • फीचर्स की बात करें तो EV2 में Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, डिजिटल की 2.0 और एडवांस चार्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे V2L (व्हीकल-टू-लोड) और V2G (व्हीकल-टू-ग्रिड) दिए गए हैं।
  • यह कार 4-सीटर और 5-सीटर दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगी। 4-सीटर वर्जन में पीछे की सीटें स्लाइड और रिक्लाइन हो सकती हैं, जिससे यात्रियों को ज्यादा आराम मिलता है।
  • इस वर्जन में 403 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है।
  • वहीं 5-सीटर वर्जन में 362 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में 15 लीटर का फ्रंट स्टोरेज (फ्रंक) भी मिलता है।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

  • EV2 में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। बेस मॉडल में 42.2 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो WLTP के अनुसार लगभग 317 किलोमीटर की रेंज देती है।
  • वहीं लॉन्ग रेंज वर्जन में 61.0 kWh की NMC बैटरी मिलती है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 448 किलोमीटर तक चल सकती है।
  • दोनों ही बैटरी विकल्प DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं, जिससे बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है।

EV2 का स्टैंडर्ड वर्जन

EV2 का स्टैंडर्ड वर्जन 2026 की पहली तिमाही में प्रोडक्शन में जाएगा। वहीं इसका लॉन्ग रेंज और GT-Line वर्जन जून 2026 में लॉन्च किए जाने की योजना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह कार भारत में लॉन्च होगी या नहीं।

यह भी पढ़ें: Best Battery Performance और 627 KM Range! अब ₹2.5 लाख सस्ती हुई Tata की ये शानदार कार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।