‘नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा’, इस्तीफे के बाद Nitish Kumar की पहली प्रतिक्रिया

Nitish Kumar Statement After Resignation

Nitish Kumar Statement After Resignation: बिहार में आज नीतीश युग का अंत होते देखा जा रहा है। नीतीश कुमार ने आज थोड़ी देर पहले ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इसके बाद नीतीश कुमार ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, “आप जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को राज्य में पहली बार NDA सरकार बनी थी।

तब से, राज्य में कानून का राज कायम है, और हम लगातार विकास कार्यों में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया है—चाहे वे हिंदू हों, मुस्लिम हों, सवर्ण हों, पिछड़े वर्ग के हों, अत्यंत पिछड़े वर्ग के हों, दलित हों, या महादलित हों—सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है, चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़कें हों, बिजली हो, या कृषि हो। महिलाओं और युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।”

Nitish Kumar Statement After Resignation: नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट पर दी पहली प्रतिक्रया

नीतीश कुमार ने आगे लिखा,”हाल के समय में, इस काम को और भी आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों के लिए, यानी 2025 से 2030 तक, ‘7 निश्चय-3’ की रूपरेखा तैयार की गई है। इससे और भी अधिक काम होगा, जिसके परिणामस्वरूप बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केंद्र सरकार भी पूरा सहयोग दे रही है। इसके लिए, हम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। बिहार और भी तेजी से विकसित होगा और देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होगा, जिससे राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमने बिहार की जनता के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों तक, हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब हम मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे, और इसलिए, आज की कैबिनेट बैठक के बाद, हमने माननीय राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का कामकाज संभालेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आगे भी, बहुत ही अच्छे काम किए जाएँगे, और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। मैं सभी को हृदय से धन्यवाद देता हूँ और अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।”

यह भी पढ़ें – ‘कुछ पल और ठहर जाइए नीतीश जी’, इस्तीफे का काउंटडाउन शुरू; Nitish Kumar की आखिरी कैबिनेट बैठक की तस्वीर सामने आने पर भावुक हुई जनता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।