बड़ी खबर: नीतीश कुमार ने राज्यसभा की ली शपथ

Nitish Kumar takes oath

Nitish Kumar takes oath: बिहार सीएम नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा शपथ ली है. उनके शपथ कार्यकाल के दौरान कई दिग्गज मौजूद रहे। अब दिल्ली में नई पारी की शुरुआत करेंगे। राज्यसभा के सभापति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद, नीतीश कुमार आज शाम ही दिल्ली से पटना लौट आएंगे, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज़ हो जाएगी।

Nitish Kumar Takes Oath: बीजेपी की ‘कोर ग्रुप’ की अहम बैठक

आज ही बीजेपी ने दिल्ली में ‘कोर ग्रुप’ की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें नई सरकार के स्वरूप और नेतृत्व को लेकर मंथन होगा। इस बैठक में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व बिहार के प्रमुख नेताओं के साथ चर्चा करेगा। बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पहले से ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, 14 अप्रैल को एनडीए विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

Legislative Party Meeting: विधानमंडल दल की बैठक होने की संभावना

इस्तीफे से पहले बिहार में विधानमंडल दल की बैठक होने की भी संभावना है, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को राज्य में नई सरकार का गठन हो सकता है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं, राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार बिहार के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा—चारों सदनों के सदस्य रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें – बंदूक छोड़ हाथों में थामी कॉफी की महक, पंडुम कैफे ने पेश की भय से भरोसे की अनूठी मिसाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।