गुमनामी के समंदर में खो चुकी हैं Ayesha Takia? जानें ‘Wanted’ Girl की अनसुनी कहानी

Summary :

Ayesha Takia 40th Birthday: आयशा टाकिया ने अक्सर अपनी ख़ूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज किया हुआ था। भाईजान की सुपरहिट फिल्म ‘Wanted’ से लाइमलाइट पाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया अपनी शादी के बाद से बॉलीवुड से गायब हो गई।  वर्तमान में कहाँ रहती है आयशा टाकिया? आइये जानते हैं- Ayesha Takia 40th Birthday: आयशा टाकिया की बाहरी दुनिया बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म ‘Wanted’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया भले ही फ़िल्मी दुनिया से दूर है लेकिन भी आयशा ने अपने फैंस के दिलों में अपनी एक जगह बनाई हुई है. अक्सर देखा जाता है कि आयशा सोशल…

Ayesha Takia 40th Birthday: आयशा टाकिया ने अक्सर अपनी ख़ूबसूरती से फैंस के दिलों पर राज किया हुआ था। भाईजान की सुपरहिट फिल्म ‘Wanted’ से लाइमलाइट पाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया अपनी शादी के बाद से बॉलीवुड से गायब हो गई।  वर्तमान में कहाँ रहती है आयशा टाकिया? आइये जानते हैं-

Ayesha Takia 40th Birthday: आयशा टाकिया की बाहरी दुनिया

Ayesha Takia 40th Birthday
Ayesha Takia 40th Birthday ( Source : Social Media)

बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म ‘Wanted’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस आयशा टाकिया भले ही फ़िल्मी दुनिया से दूर है लेकिन भी आयशा ने अपने फैंस के दिलों में अपनी एक जगह बनाई हुई है. अक्सर देखा जाता है कि आयशा सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और सिम्पलिसिटी भरी तस्वीरों से चर्चाओं में आ जाती है। 10 अप्रैल को आयशा अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली है।

Salman Khan Wanted Heroine: फाल्गुनी पाठक के गाने से शुरू हुआ करियर

Salman Khan Wanted Heroine
Salman Khan Wanted Heroine ( Source : Social Media)

आयशा टाकिया का जन्म मुंबई में हुआ था और बचपन से ही उनका सपना फिल्मों में आने का था। उन्होंने सिर्फ 15 साल की उम्र में सिंगर फाल्गुनी पाठक के सुपरहिट गाने “मेरी चुनर उड़-उड़ जाए” से अपने करियर की शुरुआत की। इस गाने ने उन्हें तुरंत पहचान दिला दी।

इसके बाद साल 2004 में उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म “टार्जन: द वंडर कार” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। पहली ही फिल्म से वह चर्चा में आ गईं और दर्शकों ने उनकी मासूमियत और खूबसूरती को खूब पसंद किया। इसके बाद आयशा ने “सोचा न था”, “दिल मांगे मोर”, “सलाम-ए-इश्क” जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन असली पहचान उन्हें सलमान खान की सुपरहिट फिल्म “वांटेड” (2009) से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया।

Wanted Girl: शादी के बाद अचानक गायब क्यों हुईं आयशा टाकिया? 2011 में छोड़ी फिल्म इंडस्ट्री

Wanted Girl
Wanted Girl ( Source : Social Media)

फिल्म “वांटेड” की सफलता के बाद भी आयशा टाकिया का फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। उनकी आखिरी फिल्म “Mod” (2011) थी, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई।

इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया। कहा जाता है कि इसके बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली पर पूरा ध्यान देना शुरू किया। फिल्मों से दूर होने के बाद आयशा ने मीडिया लाइमलाइट से भी दूरी बना ली, हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी झलकियां अक्सर देखने को मिल जाती हैं।

Why Ayesha Takia Left Bollywood After Marriage: फरहान आजमी से शादी और नई जिंदगी

Why Ayesha Takia Left Bollywood After Marriage
Why Ayesha Takia Left Bollywood After Marriage ( Source : Social Media)

साल 2009 में आयशा टाकिया ने अपने बॉयफ्रेंड फरहान आजमी से शादी की। फरहान एक बिजनेसमैन और समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे हैं। शादी के बाद उन्होंने अपने परिवार को प्रायोरिटी दी और फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव किया और समाजसेवा और एनिमल वेलफेयर से जुड़ गईं। आज वह जानवरों की सुरक्षा और वेगन लाइफस्टाइल को प्रमोट करती हैं। वर्तमान में आयशा टाकिया मुंबई में अपने परिवार के साथ एक शांत और प्राइवेट लाइफ जी रही हैं। भले ही वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें “वांटेड गर्ल” के रूप में याद करते हैं।

Read More: Anant Ambani के Birthday पर सितारों की महफिल, जानें किन Celebs ने की शिरकत…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।