पटना : आज राजद के राज्यसभा सदस्य डा. मीसा भारती पटना के एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां पर राजद के हजारों कार्यकर्ता पहले से पहुंचे हुए थे और उनके आते ही उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने वाले नेताओं में राष्ट्रीय परिषद सदस्य भाई अरूण कुमार, प्रदेश महासचिव संजीव राय, राजद महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आभा लता, उपेन्द चन्द्रवंशी, प्रदेश सचिव सरदार रंजीत सिंह, प्रमोद यादव के अलावा सतीष कुमार चन्द्रवंशी, पंकज यादव, इकबाल अहमद, शेखर यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, रविन्द्र यादव, इम्तियाज अंसारी, धु्रव यादव, प्रतिभा पासवान, प्रदीप यादव, राजू यादव, दिलीप यादव, यमुना यादव सहित हजारों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
डा. मीसा भारती ने कहा कि बिहार में महिला अपने आपको असुुुरक्षित महसूस कर रही है। बिहार में बलात्कारियों का राज कायम हो गया है। बिहार में कानून नाम का कोई चीज नहीं है। नीतीश कुमार जिस नाव की सवारी कर रहे हैं उसमें बहुत बड़ा छेद हो गया है वह नाव अब डूबने वाला है। वहीं राज्यसभा सांसद सह राजद नेत्री डॉ. मीसा भारती के विक्रम जनसभा जाने के क्रम में राजद कार्यकर्ताओं ने दानापुर के शिवाला मोड़ पर सैंकड़ों समर्थकों के साथ फूल मालाओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस सभा को संबोधित करते हुए डॉ. मीसा भारती ने आगामी लोकसभा चुनाव में सबों को मिलकर भाजपा को उखाड़ फेकने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षा राजद पटना जिलाउपाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह एवं संचालन महासचिव गुड्डू यादव ने किया। इस मौके पर मुखिया विजय पासवान,दिनेश गुप्ता, अशोक यादव, अनील कुमार,छोटू यादव, गंगा यादव, प्रमोद ठाकुर, रंजन कुमार, अभिराम जी, उमेष यादव,सूर्य राय, कुणाल सन्नी, विजय गुप्ता, इम्तियाज अंसारी, नवाब आलम एवं टुनटुनी यादव सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



